Delhi Chunav Hot Seat Result Live: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली हार, आतिशी जीतीं, यहां देखिए हॉट सीटों का हाल
Advertisement
trendingNow12636872

Delhi Chunav Hot Seat Result Live: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली हार, आतिशी जीतीं, यहां देखिए हॉट सीटों का हाल

Delhi Seat Wise Chunav Result Live: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होने जा रहा है. इसमें इस लाइव ब्लॉग में हम आपको दिल्ली विधानसभा की हॉट सीट के नतीजे बताएंगे. साथ ही बताएंगे कि कौन किस सीट से आगे/पीछे चल रहा है. बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ

Delhi Chunav Hot Seat Result Live: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली हार, आतिशी जीतीं, यहां देखिए हॉट सीटों का हाल
LIVE Blog

Delhi Hot Seat Wise Chunav Result Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान किया जा रहा है. इल लाइव ब्लॉग में हम आपको दिल्ली विधानसभा की तमाम बड़ी और हॉट सीटों के नतीजे बताएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 94,51,997 लोगों ने अपने वोटों का इस्तेमाल किया. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी. अपने वोटों का इस्तेमाल करने वालों में 50.42 लाख पुरुष और 44.08 लाख महिला वोटर्स शामिल रहीं, जबकि 403 थर्ड जेंडर वोटर्स ने भी हिस्सा लिया. 

यहां देखिए दिल्ली की सभी 70 सीटें: Delhi Seat Wise Chunav Result

नरेला, बुराड़ी, तिमारपुर, आदर्श नगर, बादली, रिठाला, बवाना, मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर मजरा, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रिनगर, वज़ीरपुर, मॉडल टाउन, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लिमरान, करोल बाग, पटेल नगर, मोती नगर, मादीपुर, राजौरी गार्डन, हरी नगर, तिलक नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, बिजवासन, पालम, दिल्ली कैंट, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, आर के पुरम, महरौली, छतरपुर, देवली, अंबेडकर नगर, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, तुगलकाबाद, बदरपुर, ओखला, त्रिलोकपुरी, कोंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, शाहदरा, सीमा पुरी, रोहतास नगर, सीलमपुर, घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद  करावल नगर.

08 February 2025
14:06 PM

हार के बाद क्या बोले केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हार के बाद कहा कि जनता का फैसला स्वीकार करते हैं. भाजपा को जीत के लिए मुबारकबाद देता हूं. हमने भी 10 साल बहुत काम किया है. 

13:11 PM

Babarpur Chunav Result:

बाबरपुर से आप के गोपाल राय चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने अपने विरोधी भाजपा उम्मीदवार को हराया है. 

13:07 PM

Delhi Cantt Chunav Result

दिल्ली कैंट विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान ने जीत हासिल करली है. 

13:02 PM

Ballimaran Chunav Result:

बल्लीमरान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन चुनाव जीत चुके हैं.

12:41 PM

आतिशी को मिली जीत

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक बार फिर जीत हासिल कर ली है. हालांकि उनकी पार्टी प्रमुख अरविंज केजरीवाल को हार सामना करना पड़ा है. 

12:33 PM

केजरीवाल को मिली शिकस्त

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार चुके हैं. उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया है. 

12:20 PM

मनीष सिसोदिया को मिली हार

Manish Sisodia: जंगपुरा विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हार गए हैं. उन्होंने खुद भी मीडिया के सामने आकर अपनी हार कबूल कर ली है. साथ ही अपने विपक्षी उम्मीदवार को मुबारकबाद भी पेश की है. 

11:41 AM

केजरीवाल अभी-भी पीछे

नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और अरविंज केजरीवाल अभी-भी पीछे हैं. 

11:38 AM

Wazirpur Chunav Result:

वजीरपुर से भाजपा की पूनम शर्मा आगे चल रहे हैं. 

11:33 AM

आज शाम पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.45 बजे भाजपा कार्यलाय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 

11:32 AM

अरविंज केजरीवाल अभी-भी पीछे

8वें राउंड के बाद भी नई दिल्ली से अरविंद केजरिवाल 1229 वोटो से पीछे.

11:30 AM

AIMIM नेता शिफाउर्रहमान दूसरे नंबर पर

AIMIM उम्मीदवार ओखला विधानसभा सीट से दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. उनके ऊपर अमानतुल्लाह खान हैं जो 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. 

11:27 AM

ALL 70 Seats Results:

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के उम्मीदवार और जीतने वाली पार्टी के नाम जानने के लिए यहां क्लिक करें.

11:19 AM

Greater Kailash Chunav Result:

ग्रेटर कैलाश से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं. 

11:18 AM

Okhla Chunav Result:

मुस्लिम बाहुल सीट ओखला से भाजपा उम्मीदवार पिछड़ गए हैं, अब आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं. 

10:57 AM

Seelampur Chunav Result:

सीलमपुर सीट से आप के जुबैर चौधरी आगे

10:42 AM

केजरीवाल फिर पिछड़े

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंज केजरीवाल छठे राउंड के बाद फिर कुछ वोटों से पीछे हो गए हैं. 

09:36 AM

मुस्लिम इलाकों में भाजपा उम्मीदवार आगे

मुस्तफाबाद, ओखला, संगम विहार जैसी मुस्लिम बाहुल सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. 

09:36 AM

New Delhi Chunav Result:

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. 

09:36 AM

New Delhi Chunav Result:

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. 

09:29 AM

ताहिर हुसैन को सिर्फ 94 वोट

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को पहले राउंड में सिर्फ 94 वोट मिले हैं. 

09:28 AM

Mustafabad Chunav Result:

मुस्लिम बहुल्य सीट मुस्तफाबाद से भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

09:24 AM

Patel Nagar Chunav Result:

पटेलनगर विधानसभा सीट से भाजपा के राजकुमार आनंद आगे चल रहे हैं. 

09:21 AM

Okhla Chunav Result

मुस्लिम बहुल्य सीट ओखला विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. 

09:17 AM

Ambedkar Nagar Chunav Result:

आंबेडकर नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अजय दत्त आगे चल रहे हैं. 

09:10 AM

Kalkaji Chunav Result:

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री आतिशी पीछे और कांग्रेस की अल्का लांबा पीछे हैं. 

09:10 AM

New Delhi Chunav Result:

नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं. वहीं भाजपा के परवेश शर्मा आगे हैं.

09:08 AM

Jangpura Chunav Result:

जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं. 

09:04 AM

Narela Chunav Result:

नरेला विधानसभा सीट से भाजपा के राजकरण खत्री आगे चल रहे हैं. 

09:01 AM

Deoli Chunav Result:

देवली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान आगे

08:50 AM

Tilaknagar Chunav Result:

तिलकनगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के जरलैन सिंह आगे

08:47 AM

Rohtas Nagar Chunav Result:

रोहतासनगर से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली आगे चल रहे हैं. 

08:46 AM

आप के तीनों दिग्गज पीछे

आम आदमी पार्टी के तीन दिग्गज केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया अभी तक पीछे चल रहे हैं. 

08:44 AM

Ballimaran Chunav Result:

बल्लीमारां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं. 

07:53 AM

Babarpur Chunav Result:

बाबरपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल राय आगे चल रहे हैं. 

07:51 AM

कांग्रेस और आप एक दूसरे की A-B टीम

Malviya Nagar Chunav Result: मालवीय नगर से भाजपा विधायक उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा,'मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस तरह से दिल्ली पिछड़ गई है...अब दिल्ली को भी देश के बाकी हिस्सों की तरह विकास चाहिए...दिल्ली भी पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार होते देख रही है। कमल खिलेगा...कांग्रेस और आप एक दूसरे की 'ए' और 'बी' टीम हैं, लेकिन इस बार सारे गठबंधन विफल होंगे और भाजपा सरकार बनाएगी.'

07:49 AM

अल्का लांबा ने क्या कहा

Kalkaji Chunav Result: कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कालका जी के लोगों को रमेश बिधूड़ी पसंद आए हैं, उनकी भाषा के कारण लोगों में गुस्सा था... मेरा मानना ​​है कि अरविंद केजरीवाल अपनी सीट हारने वाले हैं। आतिशी को भी भारी एंटी-इनकंबेंसी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने सीएम होने के बाद भी काम नहीं किया..."

07:46 AM

Kalkaji Chunav Result:

दिल्ली की सीएम और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने कहा,'यह कोई साधारण चुनाव नहीं था बल्कि अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई थी. मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता अच्छाई, AAP और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी होगी। वह चौथी बार CM बनेंगे.'

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news