Kitchen Slab Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़े खास वास्तु नियम बताए गए हैं. वास्तु के नियम का पालन करने पर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वतावरण बना रहता है. आइए जानते हैं कि किचन के स्बैल का रंग कैसा होना चाहिए.
Trending Photos
Kitchen Slab Vastu: वास्तु शास्त्र में किचन यानी रसोईघर से जुड़े कई वास्तु नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जिस घर में वास्तु के नियम का पालन किया जाता है, वहां सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. चाहे घर का ड्राइंग रूप हो या फिर किचन, हर स्थान पर वास्तु का नियम लागू होता है. वास्तु शास्त्र में सजावट से जुड़ी हर चीज को सही दिशा और रंग के अनुसार रखा जाना चाहिए. आइए जानते हैं कि किचन में स्लैब का रंग कैसा होना चाहिए.
हरे और प्राकृतिक रंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरे रंग जैसे प्राकृतिक रंग किचन स्लैब के लिए शुभ माने जाते हैं. ये रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और रसोई के माहौल को सुखद बनाते हैं. अगर, किचन स्लैब बड़ा है, तो आप दो रंगों का प्रयोग भी कर सकते हैं, जिससे सुंदरता और संतुलन बना रहेगा.
ऊर्जा और उत्साह देने वाले रंग
लाल और नारंगी रंग आशा और ऊर्जा के प्रतीक होते हैं. किचन स्लैब में इनका उपयोग करने से वातावरण में सकारात्मकता बनी रहती है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है.
शांति और शुभता का प्रतीक रंग
सफेद रंग को शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. किचन स्लैब के लिए यह रंग भी उत्तम माना गया है, क्योंकि यह स्वच्छता और पवित्रता को दर्शाता है.
गर्माहट और संतोष देने वाला रंग
ब्राउन रंग किचन में स्थिरता और गर्माहट का अनुभव कराता है. वास्तु के अनुसार, यह रंग संतोष और सौभाग्य का प्रतीक होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
किचन कैबिनेट के लिए शुभ रंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन कैबिनेट के रंगों का भी विशेष महत्व होता है. कैबिनेट का मुख उत्तर दिशा में होना चाहिए, जिससे घर में धन और सफलता का आगमन होता है. नीला, गुलाबी, लाल और बैंगनी रंग किचन कैबिनेट के लिए शुभ माने जाते हैं, क्योंकि ये सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और समृद्धि को बढ़ावा देते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)