उप प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति का विरोध, जयपुर में बड़ी संख्या में जुटे शिक्षक
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1364444

उप प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति का विरोध, जयपुर में बड़ी संख्या में जुटे शिक्षक

तृतीय श्रेणी,द्वितीय श्रेणी और निजी स्कूलों में कार्यरत योग्य शिक्षक नव सृजित पदों में से 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती की मांग कर रहे हैं.

उप प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति का विरोध, जयपुर में बड़ी संख्या में जुटे शिक्षक

Jaipur: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12 हजार 421 पदों पर होने जा रही उप प्राचार्य पदों पर पदोन्नति का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. शिक्षा विभाग की ओर से हेडमास्टर का पद समाप्त करते हुए सरकारी स्कूलों में उप प्राचार्य के नये पद सृजित किए गए हैं. साथ ही विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी करते हुए सभी पदों पर पदोन्नति से उप प्राचार्य के पदों को भरने के आदेश भी जारी किए गए हैं. जिसके बाद से ही विभाग के इस आदेश का विरोध हो रहा है.

तृतीय श्रेणी,द्वितीय श्रेणी और निजी स्कूलों में कार्यरत योग्य शिक्षक नव सृजित पदों में से 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती की मांग कर रहे हैं.आज राजस्थान उप प्राचार्य सीधी भर्ती संघर्ष समिति के बैनर तले शहीद स्मारक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना एक सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से जल्द ही 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती का नियम लागू नहीं किया जाता है तो प्रदेश स्तरीय एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

राजस्थान उप प्राचार्य सीधी भर्ती संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन मीणा ने बताया, '' हेड मास्टर का पद समाप्त करने के साथ ही उप प्राचार्य के पद सृजित किए गए हैं. पहले तृतीय श्रेणी शिक्षक और द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के पास सरकारी स्कूलों में हेड मास्टर बनने का मौका होता था लेकिन नव सृजित उप प्राचार्यों के पदों पर पदोन्नति से पद भरने के नियम के चलते प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख शिक्षक इस पद पर जाने की दौड़ से बाहर हो गए हैं. अगर सरकार की ओर से 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती की जाती है तो ऐसे में शिक्षकों के पास परीक्षा पास करके इन पदों पर पहुंचने का मौका होगा तो वहीं 50 फीसदी पदों पर पदोन्नति होने से व्याख्याताओं के पास भी समान अवसर रहेंगे.आज एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया है.अगर जल्द ही हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा."

ये भी पढ़ें- Flipkart की सेल में इस समय मिलेगी Crazy Deals,कहीं आप चूक ना जाएं, डिस्काउंट पर मिलेगा और डिस्काउंट!

Trending news