ये तो सभी जानते हैं कि अकबर के दरबार में नौ रत्न थे, जिन्हें नवरत्न कहा जाता है.
लेकिन क्या आपको पता है कि उनके नवरत्नों में कितने और कौन हिंदू थे?
नहीं तो आइए अकबर के नवरत्नों के बारे जानते हैं.
अकबर के नवरत्नों में 5 मुस्लिम और 4 हिंदू थे.
मुगलों के नवरत्नों में मियां तानसेन, बीरबल, अबुल फजल, राजा मान सिंह, राजा टोडर मल, फैजी, मुल्ला दो प्याजा, फकीर अजियाओ-दीन और अब्दुल रहीम खान-ए-खाना थे.
जिसमें हिंदू नवरत्नों के नाम राजा टोडरमल, राजा मान सिंह, बीरबल और तानसेन था.
तानसेन का असली नाम राम तनु पांडेय था, वह मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.
साथ ही बीरबल का असली नाम महेश दास था, वह मुगल बादशाह अकबर के अच्छे मित्र भी थे.
यहां दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है.