राजस्थान से पहले एमपी था भारत का सबसे बड़ा राज्य, जानिए कैसे हुआ छोटा
Shubham Kumar Tiwari
Feb 21, 2025
विविधताओं वाला देश
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, यहां का समृद्ध इतिहास और परंपराएं इसे अन्य देशों से इसे विशेष बनाती हैं.
भारत के राज्य
वर्तमान में भारत में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. कुछ राज्य कई वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं, तो कुछ राज्य कुछ ही क्षेत्र में सिमटकर रह गए.
सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी संस्कृति है, जो इन्हें विशेष बनाती हैं.
एमपी की ऐतिहासिक इमारतें
भारत का दिल कहे जाने वाले राज्य एमपी अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता और ऐतिहासिक इमारतों के लिए दुनियाभर में मशहूर है.
क्या आपको भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में पता है. यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में जानेंगे.
भारत का सबसे बड़ा राज्य
वर्तमान में क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है. लेकिन राजस्थान से मध्य प्रदेश 1 नवंबर 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था.
अब आपके मन में सवाल यह होगा कि जब एमपी सबसे बड़ा राज्य था तो कब और कैसे इसका क्षेत्रफल छोटा हो गया. आइए जानते हैं.
कैसे राजस्थान हुआ बड़ा
1 नवंबर 2000 को जब मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी. इस वजह से मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल कम हो गया और राजस्थान भारत का बड़ा राज्य बन गया.
वर्तमान में मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल– 3,08,252 वर्ग किमी. है. वहीं, राजस्थान का क्षेत्रफल: 342,239 वर्ग किलोमीटर है.